लो जी सस्ता हुआ सोना...

punjabkesari.in Saturday, Dec 03, 2016 - 08:00 PM (IST)

चंडीगढ़, (आशीष): नोटबंदी के बाद सोने के भाव जहां आसमान छूने लगे थे तो अब सोने पर हुई सर्जिकल के बाद अब सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। सर्राफा बाजार मे नोटबंदी वाले दिन जेवराती सोने के भाव 30200 रुपए  प्रति 10 ग्राम थे जो 2 दिसम्बर को घटकर 28200 रुपए पर आ गए। चंडीगढ़ ज्वैलरी एसोएशन के अध्यक्ष राजीव सहदेव के मुताबिक नोटबंदी के बाद हर दिन सोना औसतन 150-200 रुपए गिरा। इससे पूर्व सोने मे इतनी तेजी से गिरावट कभी नहीं देखी गई। पूर्व मे सोने मे मात्र 50 से 150 रुपए की गिरावट आती थी जो 2,3 में ही खत्म हो जाती थी। वहीं अब केंद्र सरकार ने घर में रखने वाले सोने की मात्रा को भी निर्धारित कर दिया है। हालांकि इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। जो लोग सोना खरीदते समय टैक्स भरते है उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। वहीं ज्वैलर कपिल पुरी का कहना है कि नोटबंदी से पहली बार सोने के दाम में ऐसी गिरावट आई है। सीजन सबसे कमजोर गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News