Brics Event की वजह से दिल्ली के होटलों में एक रात का किराया 1.30 लाख रुपये से लेकर 13 लाख रुपये तक...

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2026 - 12:54 PM (IST)

नई दिल्ली: नई दिल्ली में इस वीकेंड आयोजित होने वाले 'ब्रिक्स सम्मेलन' (BRICS Summit) की वजह से राजधानी के लक्जरी होटलों में जबरदस्त रौनक देखी जा रही है। दुनिया भर के वीआईपी डेलिगेशन और राष्ट्राध्यक्षों की आमद से होटलों की मांग आसमान छू रही है, जिससे एक रात का किराया 1.30 लाख रुपये से लेकर 13 लाख रुपये तक पहुंच गया है। भारत मंडपम में आयोजित इस समिट में ब्राजील, चीन, रूस, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया और ईरान समेत 20 से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं। होटलों में 10 सितंबर से ही राजदूतों और व्यापारियों समेत डेलिगेशन का आना शुरू हो गया है। 

'द लीला पैलेस' की किचन में एक अलग ही तरह की हलचल है। शेफ चॉपिंग बोर्ड, चाकू और दूसरे सामान के साथ आ रहे हैं और कुलीनरी टीम के साथ मिलकर आने वाले राष्ट्राध्यक्षों की पसंद के व्यंजन तैयार कर रहे हैं। डेलिगेशन के साथ खास सामग्री भी आई है, जबकि दूतावास के अधिकारी मेन्यू को बेहतर बनाने में मदद कर रहे हैं। इसके सभी रेस्टोरेंट और इन-रूम डाइनिंग मेन्यू में मशहूर भारतीय रेस्टोरेंट 'जमावर' के खास व्यंजन शामिल हैं।

किस होटल में ठहरेंगे कौन से दिग्गज?
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और सेंट्रल दिल्ली के प्रीमियम फाइव-स्टार होटलों में डेलिगेशन के लिए करीब 3,500 कमरे पहले ही बुक हो चुके हैं।
उनके राजदूत, और उज्बेकिस्तान का डेलिगेशन ITC मौर्या में ठहरेंगे। शेरेटन नई दिल्ली (साकेत) में मिस्र के राष्ट्राध्यक्ष ठहरेंगे। 12-13 सितंबर के मुख्य कार्यक्रम के लिए आम लोगों के लिए बुकिंग रोक दी गई है।

ITC मौर्या: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, उनका डेलिगेशन और उज्बेकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल।
द ओबेरॉय: इंडोनेशिया, इथियोपिया, कजाकिस्तान और ईरान के राष्ट्राध्यक्ष।
शेरेटन (साकेत): मिस्र के प्रमुख।
द ललित: दक्षिण अफ्रीका और बुरुंडी के राष्ट्राध्यक्ष।
ताज पैलेस: चीन के राजदूत और प्रतिनिधिमंडल।
ताज महल होटल: फिलीपींस के राजदूत।
द इंपीरियल: ब्राजील के प्रतिनिधिमंडल के ठहरने की संभावना।

सुरक्षाकर्मियों, मीडिया, कॉर्पोरेट मेहमानों और अधिकारियों के पहले से ही आ जाने के कारण दिल्ली के सभी प्रमुख इलाकों में कमरे पूरी तरह भर चुके हैं। द ललित के जनरल मैनेजर विशाल शर्मा के अनुसार, उनके 460 कमरों में से 90% समिट के लिए आरक्षित हैं और रूम रेट्स में 30-40% की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं, रेडिसन होटल ग्रुप के अनुसार पिछले साल की तुलना में औसतन 25% अधिक रेट मिल रहे हैं। वहीं, दिल्ली एयरोसिटी (लगभग 3,500 कमरे) में लेमन ट्री और रोज़ेट जैसे ब्रांड्स में भी ऑक्यूपेंसी 80-90% तक पहुंच गई है जबकि औसत रूम रेट स्थिर रहेंगे।  

सेंट्रल दिल्ली में बचे हुए कमरों के लिए 1,30,000 रुपये और उससे ज़्यादा प्रति रात तक के रेट मांगे जा रहे हैं, जो होटल के आधार पर 1-2 लाख रुपये तक हो सकते हैं। वहीं, कुछ लग्जरी होटलों की मांग इतनी बढ़ गई है कि लग्जरी सुइट्स (Luxury Suites) का एक रात का किराया 14 से 14  लाख रुपये तक पहुंच गया है। बुधवार देर शाम तक, दिल्ली के बड़े होटलों में 10-12 सितंबर के लिए प्रेसिडेंशियल सुइट जैसे खास विकल्पों को छोड़कर, ऑनलाइन कोई कमरा उपलब्ध नहीं था। एनालिस्ट्स का कहना है कि दिल्ली में बड़ी मौजूदगी वाली लिस्टेड होटल कंपनियों के लिए यह इवेंट कमाई का एक बड़ा मौका लेकर आया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News