1 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2026 - 06:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में मंगलवार को पुलिस ने 218 ग्राम स्मैक बरामद कर मादक पदार्थों के एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान अहसान राणा (30) के रूप में हुई है और उसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से 218 ग्राम स्मैक बरामद की और उसके खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान राणा ने बताया कि वह एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का हिस्सा था, जो उत्तर प्रदेश और हरियाणा में मादक पदार्थों की तस्करी करता है। पुलिस ने बताया कि बरामद स्मैक उत्तर प्रदेश के बरेली और शाहजहांपुर से कथित तौर पर लाई गई थी। अधिकारियों ने बताया कि तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम के लिए 15,000 रुपये के इनाम की घोषणा की गयी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News