Gold Rate: सोना हुआ सस्ता, पूरे भारत में गिरी सोने की कीमत, जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

punjabkesari.in Sunday, Apr 06, 2025 - 07:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सोने की कीमतों में एक बार फिर बदलाव देखा जा रहा है और इस बार ये बदलाव सोना खरीदने वालों के लिए राहत भरा है। खासकर दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में सोने के दाम में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं देश के अन्य शहरों में भी यही ट्रेंड नजर आया है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये समय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। चलिए जानते हैं आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने की ताज़ा कीमतें क्या हैं और कहाँ कितनी गिरावट आई है।

दिल्ली और मुंबई में बड़ी राहत, दोनों शहरों में गिरा सोना

आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम ₹90,810 प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कल की तुलना में ₹980 कम है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत ₹83,250 प्रति 10 ग्राम है जिसमें ₹900 की गिरावट आई है। मुंबई में भी यही स्थिति है। यहां 24 कैरेट सोने की कीमत ₹90,660 प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोना ₹83,100 प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। दोनों ही श्रेणियों में क्रमशः ₹980 और ₹900 की गिरावट दर्ज की गई है।

लखनऊ, जयपुर और नोएडा में भी कम हुए दाम

लखनऊ, जयपुर और नोएडा में आज 24 कैरेट सोना ₹90,810 प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। इन शहरों में भी ₹980 की कमी देखी गई है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹83,250 प्रति 10 ग्राम मिल रहा है, जिसमें ₹900 की गिरावट आई है।

पटना और अहमदाबाद में भी राहत

पटना और अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹90,710 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। दोनों ही शहरों में ₹980 की कमी आई है। 22 कैरेट की बात करें तो पटना में इसका भाव ₹83,150 और अहमदाबाद में भी ₹83,150 प्रति 10 ग्राम है।

गाजियाबाद में सबसे बड़ी गिरावट

गाजियाबाद में आज सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है। यहां 24 कैरेट सोना ₹91,790 प्रति 10 ग्राम है जो कि ₹1,740 की भारी गिरावट को दर्शाता है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत ₹84,150 प्रति 10 ग्राम है जिसमें ₹1,600 की गिरावट दर्ज की गई है।

इंदौर और कानपुर में क्या है स्थिति

इंदौर में 24 कैरेट सोना आज ₹90,710 प्रति 10 ग्राम है, जिसमें ₹980 की गिरावट हुई है। 22 कैरेट सोना यहां ₹83,250 प्रति 10 ग्राम है, जो ₹800 कम हुआ है। कानपुर में भी 24 कैरेट सोना ₹90,810 और 22 कैरेट सोना ₹83,250 पर पहुंच गया है।

गुरुग्राम और मेरठ में भी भाव गिरे

गुरुग्राम और मेरठ दोनों जगहों पर 24 कैरेट सोना ₹90,810 प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोना ₹83,250 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। दोनों शहरों में ₹980 और ₹900 की गिरावट आई है।

कीमतों में गिरावट का कारण क्या हो सकता है?

सोने की कीमतें कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कारणों से प्रभावित होती हैं जैसे डॉलर की कीमत, ब्याज दरों में बदलाव, शेयर बाजार की स्थिति और वैश्विक घटनाएं। आज की गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत में आई नरमी एक बड़ी वजह हो सकती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News