Gold Price Today: सोने की कीमतों में आई और गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज की लेटेस्ट रेट

punjabkesari.in Friday, Sep 26, 2025 - 04:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सोने और चांदी के दाम शुक्रवार को भी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। त्योहारी सीज़न से पहले सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन, शुक्रवार को भी सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती के चलते वैश्विक और घरेलू, दोनों ही बाजारों में पीली धातु के दाम नीचे आए हैं।

सोने का भाव:
एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 0.02 फीसदी यानी 20 रुपये की गिरावट के साथ 1,12,609 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी दिखा। अमेरिका में हाल ही में आए मजबूत आर्थिक आंकड़ों ने यूएस फेडरल रिजर्व के रेट कट के अनुमान को प्रभावित किया, जिससे डॉलर मजबूत हुआ और सोने के दाम कम हुए।

चांदी का भाव:
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.22 फीसदी यानी 295 रुपये की गिरावट के साथ 1,36,761 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

वैश्विक बाजार में स्थिति:
वैश्विक स्तर पर सोने का भाव मिश्रित रहा। कॉमेक्स पर सोना 3,773.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है, जबकि गोल्ड स्पॉट 3,745.10 डॉलर प्रति औंस पर है। चांदी का वैश्विक भाव भी गिरावट के साथ है। कॉमेक्स पर चांदी 45.05 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर स्पॉट 44.77 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड हो रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर की मजबूती और अमेरिकी अर्थव्यवस्था के मजबूत आंकड़ों के चलते सोने-चांदी की कीमतों में फिलहाल उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। जेवर खरीदने वाले निवेशकों और आम खरीदारों को सलाह दी जा रही है कि वे भावों पर नजर बनाए रखें और सही समय पर ही निवेश करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News