Gold Price : कहां तक जाएगी सोने की कीमत... अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने वाले जरुर पढ़ें खबर

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 07:15 PM (IST)

नेशनल डेस्क : सोना-चांदी के दामों को लेकर एक बार फिर बाजार में हलचल मच गई है। लोगों के मन में बार-बार एक ही सवाल उठ रहा है कि गोल्ड की कीमतें स्थिर रहेंगी या फिर रेटों में बढ़ोतरी होगी। बता दें कि साल 2026 की शुरूआत से लेकर अब तक कई बार कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

फिल्हाल गोल्ड की कीमत 1.50 लाख से लेकर 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के दायरे में चल रही है। जिससे अंदाजा लगाया जा  सकता है कि बाजार में गोल्ड पर मजबूती बनी हुई है। पिछले एक साल में सोने ने जबरदस्त रिटर्न दिया है. पिछले अक्षय तृतीया के बाद से अब तक कीमतों में करीब 60% तक की तेजी दर्ज की गई है।   

अक्षय तृतीया पर सोने के रेट...

अक्षय तृतीया पर गोल्ड खरदीना शुभ और लाभदायक माना जाता है। इस बार 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया आ रहा है। बता दें कि पिछले 12 सालों से अब तक हर बार सोने के दामों में बदलाव देखने को मिला है। खासकर 2020 के बाद से सोने ने जबरदस्त रिटर्न दिए है।

बन सकते है नए रिकॉर्ड

2026 की शुरुआत में सोना रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद थोड़ी गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट मुख्य रूप से मुनाफावसूली और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बदलाव के कारण आई। अब सवाल यह है कि क्या अक्षय तृतीया तक फिर से तेजी आएगी? जानकारों का मानना है कि अगर वैश्विक हालात ऐसे ही बने रहे और मांग बढ़ी, तो कीमतें फिर से ऊपर की ओर जा सकती हैं। आम निवेशकों के लिए सोना अभी भी एक सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News