Gold Rate Down: 10,000 रुपए से भी ज्यादा गिरा सोने का दाम, जानें 24K, 22K और 18K के लेटेस्ट रेट
punjabkesari.in Friday, May 30, 2025 - 03:53 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत में सोने की कीमतों में बीते तीन दिनों में जबरदस्त गिरावट आई है, जिससे निवेशकों और आम खरीदारों को काफी राहत मिली है। 29 मई को 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम फिर से कम हुए।
तीन दिन में ₹10,400 की गिरावट
सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद काम की है। पिछले तीन दिनों में सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। खासतौर पर 24 कैरेट सोना ₹10,400 तक सस्ता हो चुका है आज यानी 30 मई 2025 को 24 कैरेट सोना ₹9,704 प्रति ग्राम के रेट पर बिक रहा है। यानी 10 ग्राम सोने की कीमत ₹97,040 हो गई है और 100 ग्राम सोने का भाव ₹9,70,400 हो गया है। यह रेट कल की तुलना में ₹44 प्रति ग्राम कम है। यह गिरावट सिर्फ 24 कैरेट तक ही सीमित नहीं है बल्कि 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दामों में भी कमी आई है।
22 कैरेट सोना अब ₹8,895 प्रति ग्राम मिल रहा है। इस हिसाब से 10 ग्राम का रेट ₹88,950 और 100 ग्राम की कीमत ₹8,89,500 बनती है। इसमें कल की तुलना में ₹40 प्रति ग्राम की गिरावट आई है। इसी तरह 18 कैरेट सोने की बात करें तो वह अब ₹7,278 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। यानी 10 ग्राम का भाव ₹72,780 और 100 ग्राम की कीमत ₹7,27,800 हो गई है। इसमें भी ₹33 प्रति ग्राम की कमी दर्ज की गई है।
इस लगातार गिरावट के चलते अब ग्राहकों के पास सस्ता सोना खरीदने का बढ़िया मौका है। निवेशक भी इस समय को फायदेमंद मान रहे हैं क्योंकि बाजार में रेट्स में स्थिरता आने में समय लग सकता है।
देशभर में सोने के ताजा भाव
- 24 कैरेट सोना: ₹9,704/ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹8,895/ग्राम
- 18 कैरेट सोना: ₹7,278/ग्राम
सोने के दाम क्यों गिरे?
इस गिरावट की वजह अमेरिका के हाल के फैसले हैं। अमेरिकी अदालत ने ट्रंप द्वारा लगाए गए कुछ आयात टैक्स हटा दिए हैं। पहले इन टैक्सों के चलते निवेशक सोने में पैसा लगा रहे थे, लेकिन टैक्स हटने के बाद मांग में कमी आई है। साथ ही डॉलर की मजबूती की वजह से भी सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा है।
भविष्य में क्या हो सकता है?
विशेषज्ञों का मानना है कि आगे भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अमेरिका की आर्थिक स्थिति, डॉलर का रुख और दुनिया की राजनीति इसका असर डाल सकते हैं। अगर सोने का दाम ₹95,000 से नीचे जाता है तो उसे बेचना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन निवेश करने वाले लोग सावधानी बरतें और ₹95,550 का स्टॉप लॉस रखकर निवेश करें।