Gold Boom 2026: आ गई बड़ी रिपोर्ट सामने, साल 2026 में Gold कीमतों का हुआ खुलासा!

punjabkesari.in Monday, May 26, 2025 - 08:00 AM (IST)

नई दिल्ली: सोना एक बार फिर सुर्खियों में है। इस साल की शुरुआत से ही जिस तरह से सोने के दामों में लगातार तेजी देखने को मिली है, उसने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जहां पहले गिरावट की उम्मीद की जा रही थी, वहीं अब फिर से सोने की कीमतें चढ़ने लगी हैं। निवेशकों के लिए यह एक सुनहरा मौका बनता जा रहा है, लेकिन आम आदमी की जेब पर इसका बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों का असर - सोने की उड़ान जारी

वैश्विक बाजारों की अस्थिरता ने सोने को एक बार फिर सुरक्षित निवेश का विकल्प बना दिया है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में फिलहाल सोना करीब 3348 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी 3310 सेंट प्रति औंस पर बनी हुई है। इसी वैश्विक ट्रेंड का असर भारतीय बाजारों में भी साफ नजर आ रहा है।

घरेलू बाजार में दाम छुए नई ऊंचाइयां

भारत में 25 मई को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना ₹96,400 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं, इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) के मुताबिक 24 कैरेट सोना ₹96,860 और 22 कैरेट सोना ₹88,788 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

कीमतों में उछाल क्यों?

सोने की कीमतों में तेजी की सबसे बड़ी वजह वैश्विक अनिश्चितता है। शेयर बाजारों में अस्थिरता, राजनीतिक तनाव और आर्थिक जोखिम के बीच निवेशक सुरक्षित ठिकानों की तलाश में हैं और उन्हें सबसे भरोसेमंद विकल्प सोना नजर आ रहा है। यही वजह है कि मांग बढ़ी है और दाम चढ़ गए हैं।

रिटर्न में भी सोने ने बनाया रिकॉर्ड

इस साल सोने ने निवेशकों को 30% तक का शानदार रिटर्न दिया है। 22 अप्रैल का दिन ऐतिहासिक रहा जब सर्राफा बाजार में सोना ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार कर गया था। उस समय एमसीएक्स पर भी सोने ने ₹99,358 का स्तर छू लिया था।

गहनों की मांग घटी, निवेश बढ़ा

कीमतें बढ़ने का सीधा असर गहनों की बिक्री पर पड़ा है। 2025 की पहली तिमाही में ज्वेलरी की खरीदारी 25% कम हुई है, जबकि निवेश में 7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यानी लोग अब सोना पहनने के लिए नहीं, बल्कि निवेश के रूप में खरीद रहे हैं।

जून में और बढ़ेगा सोना?

मार्केट विश्लेषकों का मानना है कि जून में सोने के दाम ₹1 लाख के पार स्थिर हो सकते हैं। यह निवेशकों के लिए तो अच्छी खबर है, लेकिन आम खरीदारों के लिए चिंता की बात।

2026 तक कहां पहुंचेगा सोना?

सोने की मौजूदा चाल को देखते हुए एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि मौजूदा परिस्थितियां बनी रहीं तो 2026 के अंत तक सोने का भाव ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। 

 JP Morgan का अनुमान

JP Morgan ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 2026 की दूसरी तिमाही तक सोने की कीमतें प्रति औंस $4,000 तक पहुंच सकती हैं। यह वृद्धि मुख्य रूप से अमेरिकी टैरिफ, मंदी के संकेत और मुद्रास्फीति के कारण हो सकती है। इसके अतिरिक्त, बैंक ने 2025 की चौथी तिमाही तक सोने की औसत कीमत $3,675 प्रति औंस रहने का अनुमान जताया है।

  Goldman Sachs का दृष्टिकोण

Goldman Sachs ने भविष्यवाणी की है कि 2026 के मध्य तक सोने की कीमतें $3,700 से $4,800 प्रति औसत तक पहुंच सकती हैं। यह वृद्धि अमेरिकी मंदी, केंद्रीय बैंकों द्वारा डॉलर से विविधीकरण और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण हो सकती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News