Gold Rate Dip: सोने के दामों में गिरावट! तनिष्क, मालाबार और कल्याण में जानें 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड का रेट

punjabkesari.in Thursday, Oct 30, 2025 - 01:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क: गुरुवार को कीमती धातुओं का बाजार मंद पड़ा दिखा। सोने के भाव में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों और ज्वैलरी खरीददारों दोनों के चेहरे पर हल्की चिंता नजर आई। दोपहर के ट्रेडिंग सत्र में एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का दिसंबर वायदा करीब 0.63% यानी ₹761 नीचे लुढ़ककर ₹1,19,905 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया। इसी दौरान चांदी का वायदा भाव भी 0.38% या ₹561 घटकर ₹1,45,520 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

ब्रांडेड ज्वैलर्स में क्या चल रहा है रेट गेम?

 मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स

30 अक्टूबर (गुरुवार) को मालाबार गोल्ड के शोरूम में

  • 22 कैरेट सोना ₹1,10,450 प्रति 10 ग्राम

  • 18 कैरेट सोना ₹90,370 प्रति 10 ग्राम

  • 14 कैरेट सोना ₹70,290 प्रति 10 ग्राम
    पर उपलब्ध रहा।

 जोयालुक्कास

इसी दिन जोयालुक्कास ने

  • 24 कैरेट सोना ₹1,20,490 प्रति 10 ग्राम

  • 22 कैरेट सोना ₹1,10,450 प्रति 10 ग्राम

  • 18 कैरेट सोना ₹90,370 प्रति 10 ग्राम
    के भाव पर बिक्री की।

Tanishq

तनिष्क में 24 कैरेट सोना ₹1,22,840,
22 कैरेट ₹1,12,600 और
18 कैरेट ₹92,130 प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

 कल्याण ज्वैलर्स

कल्याण ज्वैलर्स फिलहाल 22 कैरेट सोना ₹1,10,450 प्रति 10 ग्राम पर ऑफर कर रहा है। 

गिरावट के पीछे की वजह

विश्लेषकों के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिज़र्व की ब्याज दरों में हालिया कटौती के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। डॉलर इंडेक्स में मजबूती और निवेशकों द्वारा मुनाफा वसूली की प्रवृत्ति ने सोने की चाल को सीमित कर दिया है। विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले दिनों में सोने की दिशा वैश्विक आर्थिक संकेतों और डॉलर की चाल पर निर्भर करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News