Gold Price Today: 1 अक्टूबर को सोने ने तोड़े रिकॉर्ड, खरीदारी से पहले चेक करें नया रेट
punjabkesari.in Wednesday, Oct 01, 2025 - 01:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अक्टूबर 2025 का पहला दिन निवेशकों के लिए तेजी का नया संकेत लेकर आया है। वैश्विक बाजार में छाई अनिश्चितता और लगातार हो रहे आर्थिक उठापटक के कारण, सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने और चांदी की माँग में भारी उछाल दर्ज किया गया है। अमेरिका की टैरिफ नीतियों, मध्य-पूर्व के भू-राजनीतिक तनाव और विभिन्न केंद्रीय बैंकों की ब्याज दरों से जुड़ी घोषणाओं ने निवेशकों को इन कीमती धातुओं की ओर धकेल दिया है, जिसका सीधा असर इनकी कीमतों में वृद्धि के रूप में दिख रहा है।
1 अक्टूबर को धातुओं का बाजार भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 1 अक्टूबर की सुबह 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,16,410 दर्ज की गई। वहीं, चांदी ₹1,42,124 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। भारतीय सर्राफा संघ (IBA) के आँकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट शुद्ध सोने का खुदरा मूल्य ₹1,17,350 प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,07,571 रही। चांदी का भाव भी ₹1,42,190 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
आपके प्रमुख शहरों में आज सोने की दरें
शहर 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट (₹/10 ग्राम)
चेन्नई ₹1,18,800 ₹1,08,900
मुंबई ₹1,18,640 ₹1,08,750
दिल्ली ₹1,18,790 ₹1,08,900
कोलकाता ₹1,18,640 ₹1,08,750
बैंगलोर ₹1,18,640 ₹1,08,750
हैदराबाद ₹1,18,640 ₹1,08,750
केरल ₹1,18,640 ₹1,08,750
पुणे ₹1,18,640 ₹1,08,750
अहमदाबाद ₹1,18,690 ₹1,08,800
20 सालों में निवेश पर शानदार रिटर्न
सोने ने पिछले दो दशकों में अपने निवेशकों को शानदार प्रतिफल दिया है। 2005 में जो सोना मात्र ₹7,638 प्रति 10 ग्राम था, वह 2025 में ₹1,17,000 का आँकड़ा पार कर चुका है, जो लगभग 1200% की असाधारण वृद्धि है। इस लंबी अवधि में, 16 साल ऐसे रहे जब सोने ने सकारात्मक रिटर्न दिया। साल 2025 में अब तक यह धातु 31% की वृद्धि के साथ शीर्ष निवेश विकल्प बना हुआ है। सोने के साथ-साथ, चांदी की चमक भी बरकरार है। इसकी कीमतें पिछले कई महीनों से ₹1 लाख प्रति किलोग्राम से ऊपर बनी हुई हैं। 2005 से 2025 के बीच चांदी ने भी 668% तक की मजबूत वृद्धि दर्ज की है, जो इसे एक दमदार निवेश का विकल्प साबित करती है।
बाजार की मौजूदा अस्थिरता के माहौल में, सोना और चांदी जैसे धातु सबसे सुरक्षित विकल्प के रूप में सामने आए हैं। यदि आप भी आगामी त्योहारी सीजन के लिए खरीददारी की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी करने से पहले इन लेटेस्ट रेट्स और बाजार के रुझानों की जाँच अवश्य कर लें।