Gold-Silver Price Today: 2 नवंबर को सोना हुआ सस्ता... चांदी भी पड़ी फीकी, जानें 24k, 22k, 20k, 18k के ताजा रेट

punjabkesari.in Sunday, Nov 02, 2025 - 04:10 PM (IST)

नेशनल डेस्क : पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कभी ये तेजी के साथ बढ़ा तो कभी गिरावट ने इसे नीचे खींच लिया। पूरे हफ्ते की बात करें तो सोना अंत में सस्ता ही रहा। Multi Commodity Exchange (MCX) से लेकर घरेलू बाजार तक पीली धातु की चमक फीकी पड़ी है। अगर आप सोना खरीदने का सोच रहे हैं, तो 24, 22, 20 और 18 कैरेट गोल्ड के ताज़ा भाव जान लेना जरूरी है।

MCX पर सोने की गिरावट

MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का भाव शुक्रवार को 224 रुपये गिरकर ₹1,21,284 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। यह 1,20,628 रुपये पर खुला और दिनभर में 1,22,325 रुपये तक गया। वहीं, पिछले हफ्ते यानी 24 अक्टूबर को इसका रेट ₹1,23,451 था। इस तरह एक हफ्ते में सोना ₹2,167 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ। कारोबार के दौरान यह ₹1.17 लाख तक भी गिरा था।

यह भी पढ़ें - अब और भी ज्यादा सस्ता होगा सोना-चांदी... भारत सरकार ने उठाया यह बड़ा कदम, जानें वजह

घरेलू बाजार में भी कमजोर पड़ा सोना

Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार, 24 अक्टूबर को 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,21,518 प्रति 10 ग्राम था, जो इस शुक्रवार को घटकर ₹1,20,770 रह गया। यानी ₹748 की गिरावट। अन्य कैरेट के रेट इस प्रकार हैं:

  • 24 कैरेट गोल्ड: ₹1,20,770 /10 ग्राम
  • 22 कैरेट गोल्ड: ₹1,17,870 /10 ग्राम
  • 20 कैरेट गोल्ड: ₹1,07,490 /10 ग्राम
  • 18 कैरेट गोल्ड: ₹97,820 /10 ग्राम
  • 14 कैरेट गोल्ड: ₹77,900 /10 ग्राम

ध्यान दें कि IBJA के भाव देशभर में समान रहते हैं, लेकिन ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज और 3% GST जोड़ने से कीमत बढ़ जाती है।

ज्वेलरी खरीदने से पहले रखें ध्यान

सोने की बढ़ती कीमतों के बीच खरीदारी करते समय शुद्धता पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। ज्वेलरी पर हॉलमार्क देखकर उसकी कैरेट जांचें —

  • 24 कैरेट पर “999”
  • 22 कैरेट पर “916”
  • 18 कैरेट पर “750” लिखा होता है।

यह अंक उसकी शुद्धता का प्रमाण होते हैं। हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें ताकि धोखाधड़ी से बचा जा सके।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी भी सस्ती हुई है। वीकली बेसिस पर चांदी की कीमत में 3000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। लगातार तीसरे सप्ताह चांदी सस्ती हुई है। हालांकि, 1 नवंबर (शनिवार) को इंदौर बाजार में 600 रुपये प्रति किलो की मामूली बढ़त देखी गई, जिससे औसत भाव 1,50,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक बाजार में चांदी के दामों में हल्की तेजी देखी गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी का हाजिर भाव 48.97 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिसका असर घरेलू बाजार पर साफ दिख रहा है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News