Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी ने फिर पकड़ी रफ्तार! दो दिन की गिरावट के बाद आज इतना बढ़ गया दाम, जानें आज के लेटेस्ट रेट
punjabkesari.in Thursday, Oct 23, 2025 - 03:38 PM (IST)
नेशनल डेस्क: दो दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में फिर उछाल देखने को मिला है। मंगलवार और बुधवार को निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन गुरुवार की सुबह बाजार ने करवट बदली और कीमती धातुओं ने फिर से रफ्तार पकड़ ली।
MCX पर सोने-चांदी की तेजी
Multi Commodity Exchange (MCX) पर गुरुवार दोपहर तक सोना 1.64% की बढ़त के साथ 1,995 रुपए उछलकर ₹1,23,852 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमतों में भी मजबूत तेजी रही और यह 1.87% यानी 2,716 रुपए की छलांग लगाकर ₹1,48,274 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
देशभर में आज के सोने के भाव (23 अक्टूबर 2025)
शहर 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट (₹/10 ग्राम)
चेन्नई ₹1,25,460 ₹1,15,000
मुंबई ₹1,25,080 ₹1,14,650
दिल्ली ₹1,26,030 ₹1,14,800
कोलकाता ₹1,25,080 ₹1,14,650
बैंगलोर ₹1,25,080 ₹1,14,650
हैदराबाद ₹1,25,080 ₹1,14,650
केरल ₹1,25,080 ₹1,14,650
पुणे ₹1,25,080 ₹1,14,650
अहमदाबाद ₹1,25,130 ₹1,14,700
अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव
जहां भारत में सोना और चांदी के दामों में बढ़त दर्ज की गई, वहीं वैश्विक बाजारों में इसका उल्टा रुख देखने को मिला। स्पॉट गोल्ड करीब $4,084.29 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था, जो गिरावट को दर्शाता है। दरअसल, अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोना अन्य मुद्राओं में महंगा हो गया, जिससे विदेशी बाजारों में इसकी मांग कमजोर पड़ी।
फेडरल रिजर्व के फैसले पर नजर
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका से आने वाले महंगाई के आंकड़े अब बाजार की दिशा तय कर सकते हैं। अगर इन्फ्लेशन ऊंचा रहता है, तो फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में इजाफा कर सकता है। ऐसे में सोने जैसी नॉन-यील्डिंग एसेट्स पर दबाव बढ़ सकता है।
भारत में क्यों बढ़े दाम?
हालांकि वैश्विक बाजार में दबाव के बावजूद भारत में सोने और चांदी के भाव बढ़े। इसका मुख्य कारण घरेलू मांग में बढ़ोतरी और त्योहारी सीजन की खरीदारी है। साथ ही, व्यापारिक उम्मीदों और संभावित सौदों ने भी स्थानीय बाजार को सहारा दिया।
