जेल में बंद 'कलयुग के भगवान': गुरमीत राम रहीम से लेकर आसाराम तक, जानें और किन बाबाओं ने उठाया आस्था का गलत फायदा
punjabkesari.in Tuesday, Aug 19, 2025 - 10:52 AM (IST)

नेशनल डेस्क। भारत में ऐसे कई 'बाबा' हैं जिन्होंने धर्म की आड़ में लोगों की आस्था का गलत फायदा उठाया और जघन्य अपराध किए। इन पर लगे आरोपों के बाद उन्हें कोर्ट ने जेल भेज दिया। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ 'मशहूर' बाबाओं के बारे में जो आज सलाखों के पीछे हैं।
गुरमीत राम रहीम
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम हरियाणा की रोहतक जेल में अपनी सजा काट रहे हैं। 2017 में उन्हें दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सज़ा सुनाई गई थी। इसके अलावा पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में भी उन्हें उम्रकैद की सजा मिली है। बार-बार पैरोल और फरलो मिलने की वजह से वे हमेशा विवादों में रहे हैं। हाल ही में अगस्त 2025 में उन्हें 40 दिन की पैरोल मिली थी जो उनकी 14वीं रिहाई थी।
यह भी पढ़ें: संविधान के वो 10 आर्टिकल जो हर भारतीय को जानने चाहिए, इनको जान लेंगे तो अधिकारों को लेकर कभी नहीं होगा धोखा
आसाराम बापू
राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद आसाराम बापू को 2018 में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा मिली थी। उन पर सूरत की दो सगी बहनों से दुराचार, गवाहों पर हमला और हत्या जैसे गंभीर आरोप भी हैं। उनका बेटा नारायण साईं भी सूरत की जेल में दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।
संत रामपाल
हरियाणा के एक और बाबा संत रामपाल भी हिसार की जेल में बंद हैं। सतलोक आश्रम चलाने वाले रामपाल पर देशद्रोह, शारीरिक शोषण और अवैध हथियार रखने जैसे आरोप हैं। उनके आश्रम से आपत्तिजनक दवाएं भी मिली थीं जिसके बाद उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
स्वामी भीमानंद
इच्छाधारी बाबा के नाम से मशहूर स्वामी भीमानंद दिल्ली में देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में जेल में हैं। पहले सिक्योरिटी गार्ड रह चुके भीमानंद पर मकोका जैसे सख्त कानून के तहत केस दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें: DDA Scheme: दिल्ली वालों के लिए अच्छी खबर: अब घर खरीदने का सपना होगा सच, इस नई स्कीम से ऐसे उठाएं लाभ
स्वामी परमानंद
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में अपना आश्रम चलाने वाले स्वामी परमानंद भी जेल में हैं। उन पर 13 महिलाओं से रेप के आरोप हैं।
इन सभी घटनाओं से यह साफ होता है कि आस्था के नाम पर किए गए अपराधों के लिए कानून सभी को एक जैसी सज़ा देता है।