VIDEO: धनबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही क्रैश हुआ ग्लाइडर, घर की छत में जाकर घुसा, 2 लोग घायल
punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2023 - 06:53 AM (IST)

धनबाद: झारखंड के धनबाद में एक ग्लाइडर क्रैश होने की खबर सामने आई। धनबाद में बिरसा मुंडा उद्यान के पास बृहस्पतिवार को एक निजी ‘जॉयराइड ग्लाइडर' के एक इमारत से टकरा जाने से विमान में सवार पायलट और यात्री घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। दोनों घायलों को असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत गंभीर है। बारबड्डा पुलिस थाने के प्रभारी आशीष कुमार यादव ने कहा कि जॉयराइड ग्लाइडर बरवाड़ा हवाई पट्टी से शाम चार बजकर 50 मिनट पर उड़ान भरने के ठीक बाद इमारत से जा टकराया।
झारखंड के धनबाद में एक ग्लाइडर क्रैश हो गया।धनबाद एयरपोर्ट से ग्लाइडर ने उड़ान भरी थी और कुछ ही देर बाद बिरसा मुंडा पार्क के पास एक घर पर जा गिरा।ग्लाइडर में पायलट के साथ एक बच्चा था,हादसे में दोनों को गंभीर चोट आई है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।#Jharkhand pic.twitter.com/9s4XS0iTNK
— Sohan singh (@sohansingh05) March 23, 2023
हादसे में घायल यात्री की पहचान पटना निवासी कुश सिंह (14) के रूप में हुई है, जो अपने मामा पवन सिंह के घर धनबाद आया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जॉयराइड ग्लाइडर एजेंसी के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
हार्दिक पांड्या दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर का बयान

Recommended News

पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीम पर फिर आतंकी हमला, एक सुरक्षाकर्मी की मौत

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल

डकैती की योजना बना रहे गिरोह के 4 सदस्य काबू, देसी पिस्तौल व तेजधार हथियार बरामद

बंद किस्मत के ताले तोड़ने के लिए रविवार के दिन अपनाएं ये ज्योतिष उपाय, बनने लगेंगे बिगड़े काम