पत्नी ने खोली अफसर पति की पोल, FB पर फंसाता है लड़कियों को

punjabkesari.in Sunday, Jul 31, 2016 - 03:22 PM (IST)

भोपाल: एक लड़की न जाने कितने सपने संजोकर सुसराल जाती है लेकिन आगे जाकर अगर उसका हमसफर हैवान निकले तो जिंदगी जैसे वही थम-सी जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहने वाली लड़की के साथ। एक बीवी ने अपने पति को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान है। लड़की का पति पुलिसकर्मी है और उसने उसपर आरोप लगाया कि वह फेसबुक पर लड़कियों को फंसाकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर रहा है। लड़की ने आरोप लगाया कि उसके पति ने तलाक लिए बिना उससे दूसरी शादी की है और अब तीसरी करने की तैयारी में था।

लड़की ने महिला आयोग के सामने में गुहार लगाते हुए कहा कि उसका पति फेसबुक पर लड़कियों को फंसाता है, प्यार का नाटक करता है और शादी करके उनकी जिंदगी बर्बाद करता है। लड़की ने बताया कि पहली पत्नी के रहते उसने उससे दूसरी शादी की। अब वह गुना में किसी लड़की से शादी करने जा रहा है, उस लड़की को उसके चंगुल से बचा लो। उसने बताया कि उसका पति मध्य प्रदेश पुलिस में प्लाटून कमांडर है, जो भोपाल में पोस्टेड है। महिला थाने में इसकी शिकायत की लेकिन वहां कुछ भी नहीं किया गया। इस मामले में महिला आयोग ने पुलिस अधीक्षक से जांच रिपोर्ट मांगी है।

भोपाल के तुलसी नगर की रहने वाली कृतिका चौहान ने शिकायत में बताया कि गुना के रहने वाले 25वीं बटालियन के हॉक फोर्स में पोस्टेड प्लाटून कमांडर प्रशांत चौहान (मंटू) से शादी 28 नवंबर 2013 को भोपाल में हुई। उसने बताया कि शादी के बाद वह गुना अपने सुसराल में रही। इस दौरान सबकुछ ठीक चल रहा था। कुछ दिन बाद पता चला कि प्रशांत ने पहले भी एक शादी की है। यह शादी उसने 17 जुलाई 2012 को आर्य समाज मंदिर शिव कटरा कानपुर में की थी। यहीं नहीं शादी को बाकायदा कोर्ट में रजिस्टर्ड भी कराया था और उसने पहली पत्नी से तलाक लिए बिना ही उससे शादी की।

कृतिका ने आयोग को बताया कि प्रशांत के बिहार की एक महिला से भी संबंध हैं। यह महिला प्रशांत के अकाउंट में कई बार हजारों रुपए डालती रहती है। अब तक उसने पांच लाख रुपए डाले हैं। कृतिका ने बताया कि उसकी प्रशांत से पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी। इसके बाद प्रशांत लगातार उससे मिलता रहा। उसका घर आना-जाना शुरू हुआ। तीन साल तक उसका घर आना-जाना लगा रहा और फैमिली की सहमति से उन दोनों 28 नवंबर 2013 को उसकी शादी कर ली। बताया जा रहा है कि कृतिका की शिकायत के बाद प्रशांत चौहान कई दिनों से बिना बताए ड्यूटी से लापता है। प्रशांत और उसकी मां माया चौहान, पिता जसकरण, भाई निशांत के खिलाफ महिला थाने में धोखाधड़ी, दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा का प्रकरण दर्ज किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News