'अब कभी शराब नहीं पीऊंगा', सोशल ड्रिंकर गर्लफ्रेंड से बोला Boyfriend, फिर शुरू हुई EX के साथ...

punjabkesari.in Sunday, Feb 08, 2026 - 03:27 PM (IST)

Relationship Crisis : अक्सर कहा जाता है कि बुरी आदतें रिश्तों को बर्बाद कर देती हैं लेकिन क्या एक अच्छी आदत भी रिश्ते में दरार डाल सकती है? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक 32 वर्षीय युवक की कहानी ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। युवक का दावा है कि उसके शराब छोड़ने (Sobriety) के फैसले को उसकी गर्लफ्रेंड कंट्रोलिंग व्यवहार बताकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है।

सुधार की राह बनी विवाद की वजह

शख्स ने बताया कि उनका रिश्ता 3 साल पुराना है। 9 महीने पहले उसने अपनी मानसिक शांति और सेहत के लिए शराब को पूरी तरह अलविदा कह दिया। वह थेरेपी ले रहा है और खुद पर गर्व महसूस करता है लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड को उसका यह बदलाव रास नहीं आ रहा। गर्लफ्रेंड एक 'सोशल ड्रिंकर' है और शराब को अपना सबसे बड़ा स्ट्रेस रिलीफ मानती है।

तुम खुद को बेहतर समझते हो - तानों का सिलसिला

पीड़ित शख्स के मुताबिक उसकी गर्लफ्रेंड अब बात-बात पर उसकी सोबरायटी का मजाक उड़ाती है। हाल ही में जब उसने वाइन नाइट के बजाय मॉकटेल नाइट का सुझाव दिया तो उसकी पार्टनर भड़क गई और कहा— क्या अब मैं अपने घर में रिलैक्स भी नहीं कर सकती क्योंकि तुमने खुद को सबसे महान बनने का फैसला कर लिया है?

यह भी पढ़ें: Packers-Movers Alert: घर शिफ्ट करने का सोच रहें हैं तो पहले ही हो जाएं सावधान! इस जानी-मानी TV एक्ट्रेस के साथ...

पुराने ट्रॉमा की आड़ और एक्स की एंट्री

कहानी में मोड़ तब आया जब गर्लफ्रेंड ने अपनी हरकतों को अपने पुराने ट्रॉमा (बीते हुए बुरे अनुभवों) से जोड़ना शुरू कर दिया। उसने दावा किया कि उसका पूर्व प्रेमी (Ex) बहुत कंट्रोलिंग था और वर्तमान पार्टनर का संयम उसे वही याद दिलाता है। हद तो तब हो गई जब शख्स को पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड अपने उसी कंट्रोलिंग एक्स के साथ फ्लर्टिंग मैसेज कर रही है। जब शख्स ने इस पर सवाल किया तो उसने उल्टा उसे ही पैरानॉइड (शक्की) करार दे दिया और कहा कि उसे अब शराब की जगह कंट्रोल करने की लत लग गई है।

यह भी पढ़ें: हवस का भूखा टीचर! Extra Class के बहाने बुलाता घर, जिसके बाद करता गंदा काम, फिर एक दिन पेट...

विशेषज्ञों और यूजर्स की राय: ये रेड फ्लैग है

इस पोस्ट पर हजारों लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। ज्यादातर यूजर्स का मानना है कि यह रिश्ता अब टॉक्सिक हो चुका है।

  1. रेड फ्लैग: एक्स को मैसेज करना और पार्टनर को उसकी अच्छी आदतों के लिए नीचा दिखाना एक बड़ा खतरे का संकेत है।

  2. मेंटल हेल्थ: यूजर्स ने सलाह दी कि अपनी सोबरायटी को बचाने के लिए ऐसे पार्टनर से दूर होना ही बेहतर है जो आपके सुधार को आपकी कमजोरी या कंट्रोल बना दे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News