सावधान! Thailand जा रहे हैं तो ''Tattoo'' से बचकर रहना, सोशल मीडिया पर Viral इस ट्रेंड का सच उड़ा देगा आपके होश

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 03:41 PM (IST)

Thailand Tattoo Viral Social Media Trend : अगर आप विदेश घूमने का मन बना रहे हैं तो यकीनन थाईलैंड आपकी लिस्ट में सबसे ऊपर होगा। वहां के खूबसूरत बीचेस, लजीज खाना और धमाकेदार नाइटलाइफ किसी जन्नत से कम नहीं लगती लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया शब्द गूंज रहा है- 'थाईलैंड टैटू' (Thailand Tattoo)। अगर आप इसे कोई स्टाइलिश आर्ट समझ रहे हैं, तो आप बड़ी गलती कर रहे हैं। असल में यह कोई फैशन नहीं, बल्कि एक दर्दनाक हकीकत है।

क्या है 'थाईलैंड टैटू' का असली सच?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पर्यटक अपने हाथ-पैरों पर पट्टियां और चोट के निशान दिखाते नजर आ रहे हैं। इसी को मजाकिया और तंजिया लहजे में 'थाईलैंड टैटू' कहा जा रहा है। यह कोई स्याही से बना टैटू नहीं, बल्कि थाईलैंड की सड़कों पर स्कूटर या बाइक चलाते समय हुए हादसों के निशान हैं। इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर कई कपल्स ने वीडियो शेयर कर दिखाया है कि कैसे वहां घूमने आने वाला हर दूसरा सैलानी पट्टियों में लिपटा नजर आता है।

PunjabKesari

थाईलैंड में क्यों होते हैं इतने हादसे?

थाईलैंड में पर्यटकों के लिए स्कूटर रेंट पर लेना बहुत आसान और सस्ता है लेकिन यही लापरवाही का कारण बनता है। वहां दो तरह की चोटें सबसे ज्यादा आम हैं:

Exhaust Burn: साइलेंसर की गर्मी से पैर का जल जाना। इसे ही असली 'थाईलैंड टैटू' का नाम दिया गया है।

PunjabKesari

Road Rash: तेज रफ्तार में स्कूटर फिसलने के कारण खाल का बुरी तरह छिल जाना।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Francesca & Valerio | Digital Nomads | Vanlife 🇮🇹🌍🚐 (@the.dreaming.road)

 

मस्ती न बन जाए मुसीबत: बचाव के 5 जरूरी टिप्स

अगर आप नहीं चाहते कि आपकी छुट्टियों की तस्वीरों में पट्टियां नजर आएं तो इन बातों का ध्यान रखें:

ट्रैफिक नियम: थाईलैंड की सड़कें जितनी सुंदर हैं, मोड़ उतने ही खतरनाक। हमेशा हेलमेट पहनें और नियमों का पालन करें।

पहनावा: स्कूटर चलाते समय शॉर्ट्स के बजाय फुल पैंट पहनें ताकि साइलेंसर से पैर जलने का खतरा न रहे।

PunjabKesari

लाइसेंस: बिना वैध अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस (IDP) के गाड़ी न चलाएं।

ट्रैवल इंश्योरेंस: विदेश जाने से पहले ऐसा बीमा जरूर लें जो सड़क हादसों को कवर करता हो। अस्पताल का बिल आपकी जेब खाली कर सकता है।

सावधानी: आप छुट्टी पर हैं, इसका मतलब यह नहीं कि सुरक्षा को भूल जाएं। अनजान सड़कों पर रफ्तार धीमी रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News