आतंकवादियों ने महिला को गोली मारकर वीडियो सोशल मीडिया पर डाला

punjabkesari.in Friday, Feb 01, 2019 - 03:07 PM (IST)

 श्रीनगर :जम्मू कश्मीर के शोपियां में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक महिला को नजदीक से गोली मार दी और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया।  पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला की पहचान पुलवामा के दंगरपुरा निवासी मुनीर अहमद दार की पुत्री इशरत मुनीर के रूप में हुई है। आतंकवादियों ने शोपियां के जैनपुरा से महिला का अपहरण किया और बाद में एकदम नजदीक से गोली मारकर उसे मार दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने इस जघन्य अपराध का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।

पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों को जल्द ही अपने किये की सजा मिलेगी। सोशल मीडिया पर डाले गये वीडियो में अपहृत महिला दोनों हाथ जोड़े दया की भीख मांगती दिख रही है लेकिन आतंकवादी ने महिला पर नजदीक से दो गोलियां दागते हुए दिख रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला आंतकवादी कमांडर जीनत-उल-इस्लाम की रिश्ते की बहन थी। आतंकवादी अपने एक साथी के साथ 13 जनवरी को कुलगाम के कातपुरा में हुई मुठभेड़ में मारा गया था।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News