पीएम मोदी को मारने की तैयारी कर रही है कांग्रेस...फ्लाईओवर पर रोक कर रखा: गिरिराज सिंह

punjabkesari.in Tuesday, Mar 14, 2023 - 01:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर एक बड़ा आरोप लगाया। पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का हवाला देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस पीएम मोदी की हत्या कराना चाहती है.  
 
उन्होंने कहा कि अडाणी तो सिर्फ बहाना है, मोदी को गाली देना है। 10 साल में जहां कांग्रेस विवादों में घिरी रही वहीं 10 साल में मोदी की सरकार उम्मीदों से घिरी रही है।

 गिरिराज सिंह ने कहा कि अब ये लोग कह रहे हैं कि मोदी का खात्मा होगा, तभी ये सरकार खत्म होगी। पहले तो ये गालियां देते रहे, मौत का सौदागर कहते रहे, मर जा मोदी कहते रहे, अब खात्मे की तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जब कांग्रेस की सरकार में पंजाब गये थे तब उनको बीच फ्लाईओवर पर रोका गया था और उनको मारने की पूरी तैयारी कर ली गई थी। वहीं अब कांग्रेस उनकी मौत की बातें करने लगी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News