तिहाड़ जेल लौटा छोटा राजन, तबीयत खराब होने पर AIIMS में चल रहा था ईलाज

punjabkesari.in Saturday, Jul 31, 2021 - 03:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पेट दर्द की शिकायत के बाद मंगलवार को एम्स में भर्ती कराए गए गैंगस्टर छोटा राजन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उसे वापस तिहाड़ जेल ले जाया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भगत सिंह के फांसी वाले सीन की रिहर्सल कर रहा था बच्चा, खुद ही लटक गया फंदे पर
 

अधिकारियों ने बताया कि राजन (61) को इलाज के बाद शुक्रवार शाम को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। महानिदेशक (दिल्ली कारागार) संदीप गोयल ने बताया कि राजन को एम्स से छुट्टी मिल गई है और अब वह जेल लौट आया है।

दिल्ली को मिली राहत, यमुना का जलस्तर कम हाेने से टला बाढ़ का खतरा
 

अप्रैल में भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राजन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संक्रमण से उबरने के बाद उसे जेल लाया गया। इंडोनेशिया में बाली से 2015 में प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार राजन को उच्च सुरक्षा वाली जेल में रखा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News