गांधी शांति यात्रा का कठुआ में भी आगाज, गांधी शांति संदेश को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान

punjabkesari.in Wednesday, Sep 28, 2022 - 11:04 PM (IST)

कठुआ  : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आगामी जयंती कार्यक्रम को लेकर गांधी शांति यात्रा का कठुआ में भी आगाज किया गया। जिला मुख्यालय पर विशेष तौर पर डी.सी. कठुआ राहुल पांडे और जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इसका स्वागत किया। वहीं इस यात्रा के स्वागत के लिए शहर के विङ्क्षभन्न मार्गों पर विशेष तौर पर स्कूली बच्चों ने इसका स्वागत किया।

 

डी.सी. कठुआ ने कहा कि दो अक्तू बर को महात्मा गांधी जी कीजयंती है। चूंकि महात्मा गांधी अहिंसा और सत्य के प्रतीक हैं और यह केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के प्रतीक है। इसी के चलते जयंती कार्यक्रम को लेकर शांति यात्रा जम्मू कश्मीर में भी निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का संदेश यही है कि हम भी अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलें और उनके सिद्वांतों को अपनाएं।

उन्होंने कहा कि यह संदेश पूरे जम्मू कश्मीर में जाएगा। उन्होंने हर वर्ग से आहवान किया कि वे गांधी जी के बताए गए मार्ग पर चलकर समाज और देश को आगे ले जाने में अपना योगदान दें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News