ऑनलाइन नीलाम होगा महात्मा गांधी का लिखा पत्र

punjabkesari.in Tuesday, Nov 27, 2018 - 05:52 PM (IST)

बोस्टनः महात्मा गांधी द्वारा लिखा गया और उनके हस्ताक्षर वाला एक पत्र ऑनलाइन नीलाम होगा। उसके 20,000 डॉलर में बिकने की संभावना है। एक पन्ने के खत पर एम.के. गांधी नाम से हस्ताक्षर हैं। यह उन्होंने लॉर्ड पैथिक लॉरेंस को लिखा था जो भारत और बर्मा मामलों के राज्य सचिव थे। यह 10 अक्तूबर 1946 को नई दिल्ली से लिखा गया था।

इस पत्र में गांधी ने जन्मदिन की बधाई देने के लिए लॉरेंस के प्रति आभार प्रकट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, ‘‘प्रिय मित्र, जन्मदिन की बधाई देने के लिए आपका आभार, इसी दिन 1918 में चरखे का भी पुनर्जन्म हुआ था।’’ लॉर्ड पैथिक लॉरेंस उस बातचीत में शामिल थे जिसके चलते भारत की आजादी का रास्ता साफ हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News