Budget 2023: रेलवे से लेकर रक्षा मंत्रालय तक...जानिए बजट में किसके लिए क्या
punjabkesari.in Wednesday, Feb 01, 2023 - 02:55 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बजट में रेलवे और रक्षा मंत्रालय से लेकर सड़क परिवहन तक के लिए राशि आवंटित की गई। देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कदम उठा रही सरकार ने रक्षा मंत्रालय के बजट में 69 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी करते हुए 5.94 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया है जबकि पिछले वर्ष यह राशि 5.25 लाख करोड़ रुपए थी।
रक्षा मंत्रालय के लिए
वित्त मंत्री ने वर्ष 2023-24 का बजट पेश करते हुए कहा कि रक्षा मंत्रालय के लिए आम बजट में 5.94 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। इसमें से पू्ंजीगत व्यय 1.62600 लाख करोड़ रुपए तथा राजस्व व्यय 2.70120 लाख करोड़ रुपए है जबकि पेंशन के लिए 138205 करोड़ रुपए की राशि रखी गई है। वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में पूंजीगत व्यय के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया गया था जबकि पेंशन निधि में 119 करोड़ रुपए की राशि रखी गई थी।
रेलवे के लिए
आम बजट 2023-24 में भारतीय रेलवे को 2.4 लाख करोड़ रुपए का पूंजीगत व्यय आवंटित किया गया है। भारतीय रेलवे को वित्त वर्ष 2023-24 में पूंजीगत व्यय के लिए 2.4 लाख करोड़ रुपए मिलेंगे, जो वर्ष 2022-24 की तुलना में 65.6 प्रतिशत अधिक तथा वर्ष 2013-14 के आवंटन की तुलना में नौ गुना है। आम बजट 2022-23 में रेलवे को पूंजीगत आवंटन 1.4 लाख करोड़ रुपए था, जबकि राजस्व व्यय 3267 करोड़ रुपए तय किया गया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
क्या सत्ताधारी बीजेपी भगवान राम के बारे में भी यही सोचती है? मोदी सरकार पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी

Recommended News
Recommended News

दक्षिण चीन सागर में पहुंचा अमेरिकी युद्धपोत, चीन ने दी ‘‘गंभीर परिणाम'''' की धमकी

विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने परिवार सहित श्री माता मनसा देवी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की, लिया महामाई का आशीर्वाद

आज का पंचांग- 26 मार्च, 2023

अवैध शराब का कारोबार करने के जुर्म में एक कारोबारी को 5 वर्ष का सश्रम कारावास, एक लाख रुपए का अर्थदंड