दिल्ली से लेकर राजस्थान तक लोगों को अभी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, देश के इन हिस्सों में लू का अलर्ट

punjabkesari.in Sunday, Jun 05, 2022 - 02:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और शहर में दिन में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहने, कहीं-कहीं लू चलने और दिन में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई।

 

जानिए अन्य राज्यों का हाल

  • IMD ने बताया कि 5 जून को राजस्थान और मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 
  • उत्तर प्रदेश में लोगों को अभी भीषण गर्मी से राहत के आसार कम हैं। 20 जून के आसपास ही मॉनसून के यूपी में दस्तक देने की संभावना है।
  •  मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि अगले पांच दिनों तक झारखंड में गर्मी से लोगों राहत नहीं मिलेगी। हालांकि इस दौरान राज्य के पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में बारिश होने की संभावना है।
  • राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार में अगले दो से तीन दिन तक लू (Heat Wave) चलने की आशंका है।
  • अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम में भी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News