Andhra Pradesh: मिलावटी खाना खाने से 4 अनाथ बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया दुख

punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2024 - 05:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क. आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में दो दिन पहले मिलावटी खाना खाने से चार अनाथ बच्चों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। यह घटना कैलाश गांव में हुई। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, जोशुआ, भवानी, श्रद्धा और नित्या उन चार बच्चों में शामिल हैं, जिनकी मिलावटी खाना खाने के बाद तबियत बिगड़ी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने अनकापल्ली के जिलाधिकारी विजय कृष्णन को निर्देश दिया कि प्रभावित अन्य बच्चों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए। वर्तमान में ये बच्चे विभिन्न अस्पतालों में इलाज प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से इस घटना पर एक विस्तृत रिपोर्ट भी देने को कहा है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News