सबसे ज़्यादा भीड़भाड़ वाले 10 में चार शहर भारत में

punjabkesari.in Wednesday, Jan 29, 2020 - 08:13 PM (IST)

नई दिल्ली: दुनिया में यातायात के लिहाज से भीड़भाड़ वाले 10 प्रमुख शहरों में से चार भारत के हैं जिसमें बेंगलुरु पहले पायदान पर है जबकि मुंबई चौथे, पुणे पांचवें और राजधानी दिल्ली आठवें स्थान पर है। दिल्ली वालों के व्यस्ततम समय के दौरान गाड़ी चलाने पर हर वर्ष 190 घंटे अर्थात सात दिन 22 घंटे का समय नष्ट हो जाता है। लोकेशन टेक्नोलॉजी क्षेत्र की कंपनी ‘टॉमटॉम' (टॉम2) ने बुधवार को ‘टॉमटॉम यातायात इंडेक्स' जारी किया जिसमें 57 देशों के 416 शहरों में यातायात की स्थिति की रिपोर्ट पेश की गई है। 

PunjabKesari
दिल्ली को इस वर्ष भीड़ के कारण यात्रा के दौरान यातायात में फंसने के अतिरिक्त समय के मामले में आठवां स्थान मिला है। औसतन व्यस्ततम समय के दौरान गाड़ी चलाने वाले दिल्लीवासी हर साल 190 घंटे, यानी सात दिन 22 घंटे का अतिरिक्त समय गंवाते हैं। शहर में सबसे अधिक भीड़भाड़ वाला दिन 23 अक्टूबर 2019 को था जबकि सबसे कम भीड़भाड़ 21 मार्च को रहा था। 

PunjabKesari
सूचना प्रौद्योगिकी केन्द्र के तौर पर स्थापित हो चुका बेंगलुरु इस वर्ष अव्वल स्थान पर रहा जहां दक्षिण भारत के इस शहर में गाड़ी चलाने वालों के ट्रैफिक में फंसकर सफर का औसतन 71 प्रतिशत अतिरिक्त समय लगा है। विश्व के 10 सबसे भीड़भाड़ वाले शहरों में से चार बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और दिल्ली भारत में हैं। इसमें मुुंबई चौथे और पुणे पांचवें स्थान पर है। दुनिया के 10 शहरों में फिलीपींस का मनीला, कोलंबिया का बोगोटा, रूस का मास्को, पेरू का लीमा, तुर्की का इस्ताम्बुल और इंडोनेशिया का जकार्ता शामिल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News