जल्द पूरा होगा काजीगुंड-बानिहाल सुरंग का काम, फोर लेन बनने से होगी परेशानियां हल

punjabkesari.in Tuesday, Jan 05, 2021 - 05:43 PM (IST)

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर की बहु प्रतिक्षित प्रोजेक्ट काजीगुंड-बनिहाल फोरलेन सुरंग का काम जल्द पूरा होने को है। यह काम नवयुग इंजीनियरिंग एग्जिक्यूटिव कंपनी के सहयोग के साथ किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस वर्ष मार्च तक यह काम पूरा हो जाएगा।  साढ़े आठ किलोमीटर लंबी डबल क्यूब सुरंग बनने से लोगों की बहुत सी परेशानियां दूर हो जाएंगी। इससे बनहाल और काजीगुंड के बीच की 16 किलोमीटर की दूरी भी कम हो जाएगी।


एनएचए1 ने इस महत्वकांक्षी परियोजना को आन्ध्र प्रदेश की नवयुग ुग इंजीनियरिंग एग्जिक्यूटिव कंपनी को सौंपा था। अभी तक इस पर करीब 2000 करोड़ का खर्च किया जा चुका है। इस काम में कई कारणों से बार-बार देरी होती रही है। सुरंग के अन्दर भी कई बार रूकवाटें  पैदा होती रही जिसके चलते काम रूकता रहा। सिर्फ यही नहीं बल्कि कंपनी का वितिय संकट और भूमि अधिग्रहण भी एक बड़ी समस्या रहा है। यहां तक बात सुरंग की है तो यह एक तरह का मास्टरपीस है जिसे आस्टिरया टनलिंग मैथड से बनाया जा रहा है।


कंपनी के चीफ मैनेजर  मुनीब टाक ने बताया, सुरंग के अन्दर और बाहर का काम अंतिम स्टेज पर । इसे बिल्ड, आॅपरेट एंड टाांसफर तरीके से बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, उम्मीद है कि इसे मार्च 2021 में खोला जाएगा। हमने इसमें मार्डन स्टाइल अपनाया है। सुरंग के अन्दर की गैस को बाहर निकालने के लिए कई तरीके अपनाए गए हैं ताकि अन्दर ताजा हवा का संचालन हो सके। उन्होंने बताया कि अन्दर करीब 126 जैट फैन्स और 234 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। इसी के साथ ही सुरंग में हर पांच सौ मीटर के बाद कोरिडोर बनाया गया है जोकि आपातकालीन स्थिति के लिए है।
 यह सुरंग जवाह सुरंग से चार सौ मीटर नीचे है। यह बाईपास है। इससे 16 किलोमीटर की दूरी कम होगी। बर्फबारी और लैंडस्लाइड के कारण जवाहर टनल अक्सर कई दिनों तक बंद रहती है। इससे लोगों को परेशानी होती है जबकि नई सुरंग बनने से लोगों की समस्याएं दूर होंगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News