पूर्व केन्द्रीय मंत्री बालासाहेब विखे पाटिल का निधन

punjabkesari.in Saturday, Dec 31, 2016 - 09:02 AM (IST)

मुंबई : पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता एकनाथ राव उर्फ ‘बालासाहेब’ विखे पाटिल का आज शाम में लंबी बीमारी के बाद महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में लोनी गांव स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उनके परिवार ने बताया कि वह 84 साल के थे।

जिलाधिकारी अनिल कावडे ने बताया कि कल दोपहर में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ लोनी में दिग्गज नेता का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अपनी बीमारी के कारण विखे पाटिल पिछले कुछ वर्षों से सार्वजनिक जीवन से दूर थे। उनके पुत्र राधाकृष्ण विखे पाटिल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता हैं और इस समय राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं।

अपने राजनीतिक जीवन में अधिकांश समय कांग्रेस में रहने वाले बालासाहेब 1998 में शिवसेना के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीते थे और राजग सरकार में वित्त राज्यमंत्री रहे थे। बाद में उन्हें भारी उद्योग मंत्री बनाया गया था। वह 2004 में कांग्रेस में लौट आए थे। उनके पिता विट्ठलराव विखे-पाटिल ने लोनी में एशिया का पहला सहकारी चीनी मिल स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News