नागपुर में दिल दहलाने वाली घटना, पूर्व प्रेस फोटोग्राफर को घर में घुसकर गोली से उड़ाया, आरोपी CCTV में कैद

punjabkesari.in Saturday, Feb 24, 2024 - 07:18 PM (IST)

नेशनल डेस्कः नागपुर में एक पूर्व प्रेस फोटोग्राफर की घर में घुसकर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद भागते हुए आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में कई जगहों पर दबिश दे रही है।

बड़े अखबार में कई सालों तक काम कर चुके हैं विनय
नागपुर के राजनगर इलाके में विनय उर्फ बबलू पुणेकर रहते थे। वह शहर के बड़े अखबार में कई सालों तक बतौर फोटोग्राफर काम कर चुके हैं। शनिवार की दोपहर करीब डेढ बजे एक शख्स उनके घर में घुसा और उसने बंदूक से गोली मारकर विनय की हत्या कर दी।

घटना के समय विनय घर में अकेले थे। गोली मारकर हत्या को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हुआ आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया है। इस मामले में पुलिस विनय की हत्या की वजह का पता लगाने में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या की घटना की वारदात के बाद इलाके के लोग घटनास्थल पर जमा हुए।

आरोपी की खोजबीन जारी
दिनदहाड़े हुई इस हत्या की घटना के बाद इलाके के लोग घटनास्थल पर जमा हुए। पुलिस को जानकारी देने के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है। शहर के डीसीपी राहुल मदने ने बताया कि जल्द ही सीसीटीवी की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे की वजह भी पुलिस तलाश रही है। बता दें कि नागपुर की कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। शहर मे बीते 3 हफ्ते में 18 लोगों की हत्याएं हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News