इंसानियत शर्मसार! नशे में धुत शख्स ने बुजुर्ग महिला से किया दुष्कर्म, CCTV फुटेज से हुई आरोपी की पहचान

punjabkesari.in Wednesday, Aug 28, 2024 - 05:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में पुलिस ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति को 60 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में हिरासत में लिया है। महिला के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपी की पहचान की है। 

क्या कहती है पुलिस?
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार देर रात तब हुई जब आरोपी सब्जी विक्रेता ने नशे की हालत में नारायणखेड़ कस्बे में एक दुकान के सामने सो रही महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। बुजुर्ग महिला के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर पुलिस ने कहा कि वह कुछ ‘‘मनोविकार'' से ग्रस्त बताई जा रही है। महिला के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपी की पहचान की और उसे हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें....
- अयोध्या के राम मंदिर में पुजारियों के आए अच्छे दिन, सैलरी में लगा बंपर इंक्रिमेंट

अयोध्या में जब भगवान श्रीराम अपने मंदिर में विराजमान हुए, तो वहां के पुजारियों और सेवादारों के जीवन में भी सुखद बदलाव देखने को मिले। राम मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर में तैनात पुजारियों, सेवादारों, भंडारियों और कोठारियों की सैलरी में 10% की वृद्धि करने का निर्णय लिया है, जो उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी साबित हुई है। इस सैलरी वृद्धि से उनके जीवन स्तर में सुधार होगा और उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की जाएगी। यह कदम उनके प्रति ट्रस्ट की सराहना और सम्मान को दर्शाता है, और मंदिर के कर्मचारियों को बेहतर आर्थिक स्थिति प्रदान करेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News