दिल्ली मेट्रो के टैगोर गॉर्डन स्टेशन पर पूर्व NIC कर्मचारी ने किया सुसाइड

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2024 - 12:15 PM (IST)

नेशनल डेस्क. दिल्ली मेट्रो के टैगोर गॉर्डन स्टेशन से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर के एक रिटायर्ड कर्मचारी ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया। 60 वर्षीय मृतक चंद्र प्रकाश डावर सुभाष नगर का रहने वाला था और मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। मृतक के शव को डीडीयू अस्पताल में पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। मेट्रो अधिकारियों ने कहा कि हादसे के चलते कुछ देर के लिए सेवाएं प्रभावित रहीं, लेकिन बाद में ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया।

शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी दिक्कतों के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर हुई तकनीकी खामी के कारण पूरी येलो लाइन पर यातायात में बाधा आई।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि शाम लगभग 8:20 बजे राजीव चौक से कश्मीरी गेट के बीच ट्रेन सेवा रुक गई। हालांकि, 10 मिनट के भीतर समस्या का समाधान कर लिया गया और ट्रेन सेवा को बहाल कर दिया गया। तकनीकी खामी वाली ट्रेन को भी सेवा से हटा दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News