दिल्लीः चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व मंत्री राजकुमार सिंह चौहान बीजेपी में शामिल

punjabkesari.in Saturday, May 11, 2019 - 07:42 PM (IST)

नेशनल डेस्कः दिल्ली के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजकुमार चौहान शनिवार को भाजपा में शामिल हो गये। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीटों पर मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस छोड़ी है। उत्तर पश्चिम दिल्ली की सीट से टिकट न दिये जाने के बाद से चौहान कांग्रेस से नाराज चल रहे थे।

पार्टी ने दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया को इस सीट से टिकट दी है। शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे चौहान केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

चौहान ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों में भरोसा है और वह भाजपा के साथ अपने खटीक समुदाय को मजबूती से जोड़ने के लिए काम करेंगे। तिवारी ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने का चौहान का फैसला इस पार्टी की नीतियों का ‘‘पर्दाफाश'' करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News