दिल्ली में पूर्व की सरकारों ने गांवों, अनधिकृत कॉलोनियों की जरूरतों को नजरअंदाज किया : केजरीवाल

punjabkesari.in Sunday, Aug 11, 2019 - 11:02 PM (IST)

नई दिल्लीः मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के गांवों और अनधिकृत कॉलोनियों की जरूरतों को जानबूझकर नजरअंदाज करने के लिए पूर्व की सरकारों की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व की सरकारों ने केवल राजनीति की और भ्रष्टाचार में डूबे रहे।
PunjabKesari
केजरीवाल ने मुंडका विधानसभा क्षेत्र में 1.65 करोड़ लीटर के भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन के शुभारंभ के मौके पर यह टिप्पणी की। इसके जरिए 14 गांवों और 27 अनधिकृत कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति होगी।
PunjabKesari
केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी महज सात-आठ साल पहले बनी थी। हमने सिर्फ चार साल में आपको पानी दिया, सड़क और नालियों का निर्माण कराया। क्या 70 साल में वे नहीं कर सकते थे? वे कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।'' उन्होंने आरोप लगाया,‘‘ मुझे याद है कांग्रेस और भाजपा अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने और विकास कार्यों का वादा करके वोट मांगती थी। लेकिन, उन्होंने कुछ नहीं किया। उन्होंने बस राजनीति की और भ्रष्टाचार में डूबे रहे।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News