राजनीति से आई दुखद खबर: इस राज्य के पूर्व CM का हुआ निधन, PM मोदी ने जताया शोक

punjabkesari.in Wednesday, Oct 15, 2025 - 09:05 AM (IST)

नेशनल डेस्क। गोवा की राजनीति से बुधवार को एक दुखद खबर सामने आई है। राज्य के अनुभवी नेता, वर्तमान कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है। पारिवारिक सूत्रों ने उनके निधन की पुष्टि की है।

एक अनुभवी प्रशासक का अवसान

रवि नाइक गोवा के एक वरिष्ठ राजनेता थे जिन्होंने लंबे समय तक राज्य की सेवा की। उन्हें गोवा के राजनीतिक गलियारों में एक अनुभवी प्रशासक और जन-केंद्रित नेता के रूप में जाना जाता था। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री का पदभार भी संभाला था और वर्तमान में वे राज्य सरकार में कृषि मंत्री के पद पर कार्यरत थे।

PunjabKesari

PM मोदी ने जताया शोक

रवि नाइक के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा- "गोवा सरकार में कृषि मंत्री रहे रवि नाइक के निधन से दुखी हूं। उन्हें एक अनुभवी प्रशासक और समर्पित लोक सेवक के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने गोवा के विकास पथ को समृद्ध बनाया। वे खासतौर से वंचितों और हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित थे।" प्रधानमंत्री ने दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और 'ॐ शांति' कहा।

PunjabKesari

रवि नाइक का निधन गोवा के राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य के लिए एक बड़ी क्षति है, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News