क्या आपके खाते में अभी तक नहीं आई PM किसान योजना की 22वीं किस्त, तुरंत यहां करें शिकायत
punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 03:51 PM (IST)
नेशनल डेस्क : केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल तीन किस्तों में वित्तीय सहायता दी जाती है। 13 मार्च को यानि कल इस योजना की 22वीं किस्त जारी की जा चुकी है, जिसमें देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खातों में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। हालांकि, कुछ किसानों के बैंक खातों में अभी तक यह राशि नहीं पहुंची है।घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि किस्त अटकी क्यों है। इसके लिए कुछ आसान तरीके हैं, जिनसे आप घर बैठे ही अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं और अगर जरूरत पड़े तो शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं।
पहले लिस्ट में अपना नाम चेक करें
अगर खाते में पैसा नहीं आया है, तो सबसे पहले लाभार्थियों की सूची (Beneficiary List) में अपना नाम देखें। इसके लिए:
- वेबसाइट खोलें: pmkisan.gov.in
- Beneficiary List विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।
- Search बटन दबाएं।
स्क्रीन पर आपके गांव की पूरी सूची दिखाई देगी। अगर आपका नाम लिस्ट में है तो आप योजना के लाभार्थी हैं। नाम नहीं दिख रहा है तो रिकॉर्ड में कोई कमी हो सकती है।
यह भी पढ़ें - भारत में सोना हो गया सस्ता, जानें 22 कैरेट का ताजा रेट
अपने खाते में पैसा आया या नहीं चेक करें
कई बार पैसा ट्रांसफर हो जाता है, लेकिन जानकारी न होने की वजह से किसान परेशान हो जाते हैं। इसे चेक करने के लिए:
- PM Kisan Portal पर जाकर Beneficiary Status विकल्प खोलें।
- आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- Get Data पर क्लिक करें।
यहां तुरंत पता चल जाएगा कि किस तारीख को किस्त भेजी गई और पैसा आपके खाते में पहुंचा या नहीं।
पैसा न आने पर शिकायत कैसे करें
अगर स्टेटस चेक करने के बाद भी पैसा नहीं मिला है, तो पहले जरूरी दस्तावेजों की स्थिति जांचें। कई बार छोटी-सी तकनीकी कमी के कारण किस्त अटक जाती है।
- e-KYC पूरा हुआ है या नहीं, चेक करें।
- आधार नंबर बैंक खाते से लिंक है या नहीं, इसकी जांच करें।
- Land Seeding / जमीन का रिकॉर्ड अपडेट है या नहीं, देखें।
अगर सब कुछ सही है और फिर भी पैसा नहीं आया, तो शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है:
- हेल्पलाइन नंबर: 155261 या 18001801551
- तकनीकी समस्या के लिए: 011-24300661
- ईमेल: pmkisan-ict@gov.in
शिकायत दर्ज होने के बाद विभाग आपकी जानकारी की जांच करता है। यदि सब कुछ सही पाया जाता है, तो रुकी हुई किस्त जल्द आपके खाते में भेज दी जाएगी।
