आजाद-पूनावाला सहित इन हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार, पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण
punjabkesari.in Monday, Mar 21, 2022 - 07:18 PM (IST)

नई दिल्लीः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले 60 से अधिक लोगों को सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में वर्ष 2022 के पद्म पुरस्कारों से अलंकृत किया। कोविंद के हाथों पद्म अलंकरण पाने वालों में पूर्व रक्षा प्रमुख (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत) और गीता प्रेस के दिवंगत अध्यक्ष राधे श्याम खेमका, कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद, टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी एवं कैग राजीव महर्षि, कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली पुणे की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस पूनावाला शामिल हैं।
समारोह में दो हस्तियों को पद्म विभूषण, आठ को पद्म भूषण और 54 को पद्मश्री से अलंकृत किया गया है। सीडीएस श्री रावत और श्री खेमका को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। आजाद, महर्षि, पुनावाला, चंद्रशेखरन, पंजाबी लोक गायक गुरमीत बावा (मरणोपरांत) सहित आठ लोगों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। जनरल रावत का प्रशस्ति पत्र एवं अलंकरण उनकी बेटी कृतिका और तारिणी तथा श्री खेमका का पुरस्कार उनके पुत्र कृष्ण कुमार ने राष्ट्रपति के हाथों प्राप्त किया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
राष्ट्रपति चुनाव की कानूनी योजना की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर विचार से न्यायालय का इनकार

Recommended News

करतारपुर गलियारा धार्मिक स्वतंत्रता के प्रति पाकिस्तान की अटूट प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति : बाजवा

करतारपुर गलियारा धार्मिक स्वतंत्रता के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को दिखाता है: बाजवा

पहली तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 1.6 प्रतिशत की गिरावट

फिटनेस ऐप फिटमिंट ने जनरल कैटालिस्ट, अन्य निेवेशकों से 16 लाख डॉलर जुटाए