वन सर्वेक्षण रिपोर्ट 2021: भारत की 8.09 करोड़ हेक्टेयर भूमि पर जंगल और वृक्ष आवरण, आंध्र में सबसे ज्यादा वृद्धि

punjabkesari.in Friday, Jan 14, 2022 - 01:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत में वन एवं वृक्षों से भरे क्षेत्र में पिछले दो सालों में 2,261 वर्ग किलो मीटर का विस्तार हुआ है। इस दौरान देश में सबसे ज्यादा वन क्षेत्र में वृद्धि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा में हुई है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार देश के 17 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में एक तिहाई भौगोलिक हिस्सा वनों से पटा हुआ है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने यह रिपोर्ट जारी की।

 

पिछली रिपोर्ट में 8,07,276 वर्ग किमी फॉरेस्ट और ट्री-कवर। कुल क्षेत्रफल का 24.56 फीसदी था जबकि ताजा रिपोर्ट में 8,09,537 वर्ग किमी हुआ, जो कुल क्षेत्रफल का 24.62 प्रतिशत है। क्षेत्रफल के लिहाज से मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा जंगल इसके बाद अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र में जंगल बढ़े हैं। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भारत न केवल वन संरक्षण, बल्कि उन्हें समृद्ध करने पर काम कर रहा है। जन को जंगल व जमीन से जोड़े रखने की परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है। 72.04 करोड़ टन कार्बन का जंगलों में भंडार में होने का अनुमान है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News