गुलमर्ग में हिमस्खलन की चपेट में आए विदेशी पर्यटक, 1 की मौत

punjabkesari.in Friday, Feb 16, 2018 - 03:02 PM (IST)

श्रीनगर : विश्व प्रसद्धि स्कीइंग रिसार्ट गुलमर्ग में हुए हिमस्खलन में एक रूसी पर्यटक की मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार हिमस्खलन में पांच पर्यटक फंस गए थे जिनमें से एक की मौत हो गई जबकि बाकी के चार को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना उस समय घटी जब पर्यटक गुलमर्ग में स्कीइंग का आनंद ले रहे थे। जिला प्रशासन इस बात की जांच करने में जुटा है कि हिमस्खलन की चेतावनी के बाद भी पर्यटक उस स्थान तक कैसे पहुंचे।


गौरतलब है कि हिमस्खलन के कारण गुलमर्ग में यह एक महीने में दूसरी मौत हुई है। 18 जनवरी को स्वीडन के डेनियल की हिमस्खलन में मौत हो गई थी। उन्हें घायल अवस्था में निकाला गया था। वहीं सोमवार को कुछ विदेशी पर्यटकों को सेना ने बर्फबारी के दौरान बचाया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News