बारिश का कहर, राजोरी में दो महिलाएं नदी में बहीं

punjabkesari.in Saturday, Aug 31, 2019 - 01:23 PM (IST)

राजोरी: जम्मू कश्मीर के राजोरी जिला में भारी बारिश के बाद नदी में आई अचानक बाढ़ में दो महिलाएं दरहाली नदी में बह गईं। महिलाओं की तलाश की जा रही है पर अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि यह दोनों महिलाएं राजस्थान की रहने वाली हैं और नदी किनारे कपड़े दो रहीं थीं कि अचानक नदी मे पानी बढ़ गया और दोनों बह गर्इं। 


 बाढ़ के पानी को देखकर लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।  प्रशासन ने पहले से ही अलर्ट जारी कर रखा था और यह भी कहा था कि नदी में बाढ़ का पानी अचानक बढ़ सकता है। वहीं राजोरी निवासी राजेश गुप्ता ने बताया कि  दरहाली नदी, सुख्तों नदी, अगली नदी, खंडली नदी के साथ-साथ अन्य नदी-नालों में पानी का बहाव तेज हो गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News