Road Accident: उधमपुर में अमरनाथ यात्रियों की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 घायल, देखें Video
punjabkesari.in Friday, Jul 18, 2025 - 10:05 AM (IST)

नेशनल डेस्क। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें पाँच अमरनाथ यात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना बट्टल के बल्लियां के पास हुई जहाँ एक ट्रक ने अमरनाथ यात्रा के दौरान एक कार को टक्कर मार दी। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से
— Cyber Huntss (@Cyber_Huntss) July 18, 2025
उधमपुर ज़िले के बट्टल बलियां इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा — अमरनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की इनोवा गाड़ी को तेज़ रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
➡️ हादसे में 8 अमरनाथ यात्री घायल हुए हैं
➡️ सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है
➡️… pic.twitter.com/uwbqD78Cur
कार में सवार थे 8 लोग, 5 घायल
उधमपुर स्थित सीआरपीएफ 137 बटालियन के करतार सिंह ने जानकारी दी कि "कार में आठ लोग सवार थे जिनमें से पाँच घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत स्थिर है।" यह हादसा उस समय हुआ जब अमरनाथ यात्रा का 16वां जत्था जम्मू से पवित्र गुफा की ओर बढ़ रहा था।
#WATCH जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले के बट्टल बल्लियां के पास आज सुबह एक ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे पांच अमरनाथ यात्री घायल हो गए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2025
उधमपुर स्थित सीआरपीएफ 137 बटालियन के करतार सिंह ने बताया, "कार में 8 लोग सवार थे जो अमरनाथ यात्रा करने जा रहे थे। एक ट्रक ने कार को टक्कर… pic.twitter.com/zB9jGj78Za
भारी सुरक्षा के बीच 16वां जत्था रवाना, कल बारिश से रुकी थी यात्रा
हादसे के बावजूद अमरनाथ यात्रा जारी है। आज सुबह 7,908 तीर्थयात्रियों का 16वां जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ। गौरतलब है कि गुरुवार को भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था लेकिन मौसम में सुधार के बाद इसे फिर से शुरू कर दिया गया है।