कोलकाता होटल अग्निकांड: हादसे में मरे 9 लोगों में 5 बांग्लादेशी नागरिक, एक ही परिवार के 4 लोगों की गई जान
punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 07:13 PM (IST)
Dhaka: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कई होटलों वाली पांच मंजिला इमारत में बुधवार को लगी आग में मरने वाले नौ लोगों में पांच बांग्लादेशी नागरिक शामिल थे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि स्थानीय पुलिस ने मृतकों में से पांच की पहचान बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में की है। मंत्रालय ने बताया कि इन पांच बांग्लादेशी मृतकों में से चार एक ही परिवार के थे। 'द डेली स्टार' अखबार ने बताया, मारे गए लोगों में एक पत्रकार और उनके परिवार के तीन सदस्य शामिल थे।
VIDEO | West Bengal: At least nine people, including a four-year-old child, died and six were injured in an early Wednesday fire at a dingy five-storey building on Mirza Galib Street in central Kolkata that housed several hotels. Visuals from the spot.#KolkataNews… pic.twitter.com/WltyGjXSBM
— Press Trust of India (@PTI_News) August 19, 2026
बयान के अनुसार, छह अन्य बांग्लादेशी नागरिक आग में घायल हो गए थे और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कोलकाता स्थित बांग्लादेश उप उच्चायोग ने मृतकों के परिवारों से संपर्क किया है और घटना से प्रभावित बांग्लादेशी नागरिकों को आवश्यक सहायता मुहैया कराने के लिए अस्पतालों और स्थानीय पुलिस के संपर्क में है। मिशन ने पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन भी शुरू की है। बांग्लादेश का विदेश मंत्रालय भारत के संबंधित अधिकारियों के भी संपर्क में है।
