सऊदी अरब की सोफा फैक्ट्री में भीषण आग का तांडव; जिंदा जलकर मरे 16 बांग्लादेशी नागरिक, खौफनाक Video आए सामने
punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 06:23 PM (IST)
Riyadh: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। मूसा सनैया इलाके में रविवार को एक सोफा बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई। घटना की पुष्टि बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने की है। रियाद के मूसा सनैया इलाके में स्थित सोफा बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार को अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।
A major fire at a sofa factory in Saudi Arabia’s capital, Riyadh, has killed 16 Bangladeshi migrant workers, according to officials in Dhaka.#Riyadh #SaudiArabia #Bangladesh #FactoryFire pic.twitter.com/JEzhbXwsfw
— Annahar English (@AnnaharEn) August 10, 2026
घटना की जानकारी मिलते ही रियाद स्थित बांग्लादेशी दूतावास के अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। दूतावास के अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हादसे की जानकारी जुटाने और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की। इसके साथ ही पीड़ितों और उनके परिवारों से संबंधित जरूरी जानकारी भी जुटाई जा रही है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने बताया कि सरकार इस मामले में सऊदी अधिकारियों के लगातार संपर्क में है। मृतकों के शवों से जुड़ी कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पूरा कराने के लिए दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। सरकार का कहना है कि मृतकों के परिवारों को इस मुश्किल समय में जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
Bangladeshi officials report that 16 migrant workers from Bangladesh have died following a massive fire at a furniture factory in Riyadh, Saudi Arabia.#SaudiArabia #Riyadh #Bangladesh #MigrantWorkers pic.twitter.com/kENKbtwB9N
— IranPress (@IranPress_eng) August 10, 2026
विदेश मंत्रालय ने जताया दुख
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने हादसे में जान गंवाने वाले नागरिकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मंत्रालय ने कहा कि वह पूरे मामले पर लगातार नजर रख रहा है और सऊदी अधिकारियों के साथ मिलकर मृतकों से संबंधित जरूरी प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल फैक्ट्री में आग लगने की सटीक वजह सामने नहीं आई है। हादसे की परिस्थितियों और आग के कारणों को लेकर जांच की जा रही है। विदेश में काम कर रहे 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत की खबर से उनके परिवारों में मातम पसरा हुआ है। बांग्लादेशी दूतावास ने प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता और प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही है।
