फिशिंग बोट ''कृष्णा राज'' में लगी आग

punjabkesari.in Sunday, Nov 20, 2016 - 04:18 PM (IST)

अहमदाबाद: पोरबंदर तट के पास शुक्रवार दोपहर समुद्र में मछुआरे (फिशिंग) की एक बोट में भयंकर आग के कारण एक की मौत हो गई, वहीं एक अन्य झुलस गया है। भारतीय कोस्ट गार्ड के जहाज की मदद से फिशिंग बोट की आग बुझा दी गई। हादसे में चालक दल के अन्य सदस्यों को बचा लिया गया। पोरबंदर से 14 नॉटिकल मील दूर बीच समुद्र में फिशिंग बोट 'कृष्णा राज' में आग लग गई थी।

पोरबंदर स्थित कोस्ट गार्ड जिला मुख्यालय को शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मछुआरों के संगठन के अध्यक्ष की ओर से इस संबंध में एक टेलिफोनिक संदेश मिला। भारतीय कोस्ट गार्ड के जहाज 'आरूष' को जहाज की मदद के लिए भेजा गया। इस जहाज ने अन्य फिशिंग बोट की मदद डेढ़ घंटे से ज्यादा देर की मशक्कत के बाद यह आग बुझा दी। फिशिंग बोट हंस देवी पर मृत व झुलसे व्यक्ति को कोस्ट गार्ड की जहाज पर लाया गया। चालक दल के तीन अन्य सदस्यों को मेडिकल सहायता दी गई। चालक दल के तीन सदस्य को अन्य बोट की मदद से पोरबंदर लाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News