रायगढ़ में मछुआरों की नाव पलटी, 3 लापता, तलाश जारी

punjabkesari.in Sunday, Jul 27, 2025 - 12:29 AM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। उरण के करंजा इलाके से मछली पकड़ने समुद्र में निकली एक नाव अरब सागर में पलट गई। इस नाव में कुल आठ मछुआरे सवार थे, जिनमें से पांच तैरकर सुरक्षित अलीबाग तट पर पहुंच गए, जबकि तीन मछुआरे अब भी लापता हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। हादसे के समय समुद्र में तेज बारिश और खराब मौसम के कारण नाव असंतुलित होकर पलट गई। तैरकर किनारे पहुंचे पांचों मछुआरों को तुरंत अलीबाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

लापता तीन मछुआरों की तलाश के लिए जिला आपदा प्रबंधन दल (NDRF) की टीम तैनात की गई है। खोज अभियान में ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के चलते समुद्र में राहत और बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन टीम पूरी कोशिश कर रही है कि लापता मछुआरों को जल्द से जल्द खोजा जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News