राजौरी में मछली पालन से युवाओं को सिखाये जा रहे हैं रोजगार के तरीके

punjabkesari.in Friday, Nov 12, 2021 - 03:06 PM (IST)


राजौरी: जम्मू कश्मीर का मत्सय पालन विभाग युवाओं को रोजगार के साधन मुहैया करवाने के लिए उन्हें मछली पालन की तरफ आकर्षित कर रहा है। युवाओं को ट्राउट मछली के पालन के तरीके सिखाये जा रहे हैं।


प्रधानमंत्री मत्सय संपदा योजना के तहत युवाओं को राजौरी के थन्नामंडी जैसे ठंडे क्षेत्रों में ट्राउट मछली के पालन से राजोगार देने के प्रयास किये जा रहे हैं।


मछली पालनकर्ता सलमा कौसर ने कहा, हमने छह से सात महीने का कोर्स किया है और अब हम खुद काम कर रहे हैं।


विभाग के सह निदेशक मुनीश शर्मा ने कहा, बेरोजगार युवाओं के लिए मछली पालन बहुत उम्दा व्यवसाय है। हम उन्हें सिखाते हैं कि ट्राउट मछली को कैसा पाला जाता है। इस वर्ष बहुत से युवा इस तरफ आकर्षित हुये हैं। यह कमाई का अच्छा साधन है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News