Chandra Grahana 2026 : इस दिन लगेगा साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों के लिए ला सकता है उतार-चढ़ाव
punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 05:46 PM (IST)
नेशनल डेस्क : साल 2026 में 3 मार्च को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में होगा और लगभग 3 घंटे 27 मिनट तक रहेगा। ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3:20 बजे होगी और समापन शाम 6:46 बजे होगा। यह भारत, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत क्षेत्र के कई हिस्सों में दिखाई देगा।
ग्रहण काल और सावधानियां
ग्रहण के समय का सूतक काल ग्रहण से लगभग 9 घंटे पहले शुरू होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दौरान किसी भी शुभ कार्य जैसे गृह प्रवेश, शादी या नई शुरुआत करने से बचना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सभी लोगों को शांत और संयमित रहना चाहिए। बड़े निर्णय लेने से पहले सोच-समझकर कदम उठाना फायदेमंद रहेगा।
यह भी पढ़ें - Goolge पर भूलकर भी मत सर्च करना 'Epstein Files', जानिए चौंका देने वाली वजह
प्रभावित राशियां और प्रभाव
ग्रहण का असर इन 3 राशियों पर विशेष रूप से देखा जा सकता है। पैसों, स्वास्थ्य और करियर से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव संभव हैं।
1. सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मानसिक बेचैनी और आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। कार्यस्थल पर तनाव और अधिकारियों के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और निवेश में सावधानी की जरूरत होगी। परिवार और दांपत्य जीवन में भी तनाव देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में सिरदर्द, थकान और आंखों की समस्याएं शामिल हो सकती हैं।
2. वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। पैसा अटक सकता है या वापस मिलने में देरी हो सकती है। नौकरी और व्यापार दोनों में उतार-चढ़ाव संभावित हैं। सहकर्मियों या छिपे हुए विरोधियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। मानसिक तनाव और रिश्तों में कड़वाहट देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में पेट या ब्लड प्रेशर की दिक्कतें शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - शराब नहीं पीने के बावजूद भारतीय को 'फैटी लिवर', पीने वाले विदेशी का लिवर स्वस्थ, जानें क्यों हैं ऐसा?
3. मीन राशि
मीन राशि के लोग इस दौरान कुछ उलझनों और रुकावटों का सामना कर सकते हैं। काम समय पर पूरे नहीं होंगे और मेहनत का फल मिलने में देरी हो सकती है। खर्च बढ़ सकते हैं और आर्थिक स्थिति कमजोर लग सकती है। परिवार और करीबी लोगों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। मानसिक अस्थिरता और नींद की कमी भी परेशानी दे सकती है। यात्रा में सावधानी और किसी पर तुरंत भरोसा न करना जरूरी है।
