Maharashtra HSC Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, कोंकण ने फिर मारी बाजी, ऐसे चेक करें नतीजे

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 12:26 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने 12वीं (HSC) परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल भी कोंकण क्षेत्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित हुआ है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट्स mahahsscboard.in और mahresult.nic.in पर जल्द ही डायरेक्ट लिंक एक्टिव किया जाएगा। छात्र-छात्राएं इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे और मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे। 

अगर रिजल्ट देखने के दौरान वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक के कारण दिक्कत आती है, तो छात्र डिजिलॉकर की वेबसाइट या मोबाइल ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। डिजिलॉकर ने पहले ही संकेत दे दिया था कि रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। पिछले साल महाराष्ट्र बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट 5 मई को घोषित किया गया था। इस बार भी लगभग उसी समय के आसपास नतीजे जारी किए गए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोर्ड ने विभिन्न महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा किए, जिनमें कुल पास प्रतिशत, लड़कों और लड़कियों का प्रदर्शन और अलग-अलग डिवीजनों के रिजल्ट शामिल हैं। अब छात्र अपने रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी की मदद से ऑनलाइन अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News