पाक ने नौशेरा सेक्टर में फिर तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी में एक नागरिक घायल

punjabkesari.in Sunday, May 26, 2019 - 10:59 AM (IST)

नेशनल डेस्क: राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का एक बार फिर उल्लंघन करते हुए रविवार को छोटे हथियारों से गोलीबारी की। इसमें  एक किशोर के घायल होने की खबर है।
PunjabKesari

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आधी रात के समय नौशेरा क्षेत्र में एलओसी के उस पार से गोलीबारी शुरू हो गयी जिसका जवाब भारतीय सेना ने भी दिया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से आई गोली लगने से मोहम्मद इसहाक (18) घायल हो गया। वह पोखरणी गांव में अपने घर में सोया हुआ था। 
PunjabKesari
अधिकारी ने कहा कि घायल किशोर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जाती है। उन्होंने कहा कि दोनों ओर से गोलीबारी कुछ घंटे तक चली। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News