रद्द हुई फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारियों की छुट्टियां, दिवाली पर 24 घंटे रहेंगे तैनात

punjabkesari.in Friday, Oct 28, 2016 - 09:25 AM (IST)

चंडीगढ़ (कुलदीप ): नगर निगम ने शहर में दीपावली के उत्सव पर आगजनी से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली लेकिन शहर के कई स्थानों पर अगर आग लगती है तो फायर विंग की राह आसान नहीं होगी। विभाग की तरफ से शहर में 11 स्थानों पर 24 घंटे स्पेशल फायर टैंडर्स की तैनाती की है। 7 स्थानों को अति-संवेदनशील घोषित किया गया है जबकि दीपावली के कुछ दिनों बाद तक सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द की जा चुकी हैं। इसके अलावा जिन स्थानों पर पटाखों की बिक्री होगी, वहां भी आगजनी से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नगर निगम के पास आग बुझाने वाली 21 गाडिय़ों के अलावा हाइड्रोलिक मशीनें भी उपलब्ध हैं। सभी 280 फायर कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित किए जाने के लिए उनकी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। चीफ फायर ऑफिसर मनोज खत्री के अनुसार 28 अक्तूबर तक पटाखा बाजारों में गाडिय़ों की तैनाती कर दी जाएगी। इसमें सैक्टर-25, सैक्टर-43, मनीमाजरा व सैक्टर-29 शामिल हैं। 

यहां होगी 24 घंटे फायर टैंडर की तैनाती
1- सैक्टर-26 लाइट प्वाइंट 
2- सैक्टर-26 ग्रेन मार्कीट 
3- सैक्टर-25 रैली ग्राऊंड 
4- सैक्टर-19 सदर मार्कीट
5- मनीमाजरा दशहरा ग्राऊंड 
6-सैक्टर-43 मंडी ग्राऊंड 
7- सैक्टर-22 नेहरू पार्क 
8- मनीमाजरा सर्कस ग्राऊंड 

101 के अलावा यहां भी दे सकते हैं जानकारी
चीफ फायर ऑफिसर ने बताया कि ऐसे समय में कभी-कभी एमरजैंसी नंबर-101 व्यस्त आ सकता है। इसके साथ शहरवासियों की सेवा के लिए अन्य नंबर भी शामिल किए गए हैं। इसमें 0172-2703236, 2703507 सहित 2702333 शामिल हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News