INS Brahmaputra पर लगी आग, एक नौसैनिक लापता, जहाज का एक हिस्सा डूबा

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2024 - 10:32 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय नौसेना के फ्रिगेट जहाज आईएनएस ब्रह्मपुत्र (INS Brahmaputra) पर रविवार की शाम आ लग गई। जहाज पर लगी आग को बुझा लिया गया है। लेकिन आग की घटना के बाद जहाज एक तरफ झुक गया है। जहाज अपनी बर्थ के साथ-साथ और भी झुकता चला गया और फिलहाल एक तरफ टिका हुआ है। भारतीय नौसेना एक प्रवक्ता ने बताया कि एक नौसैनिक को छोड़कर सभी कर्मियों का पता लगा लिया गया है। लापता नाविक की तलाश जारी है। भारतीय नौसेना ने घटना की जांच का आदेश दिया है।  नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को युद्धपोत ‘आईएनएस ब्रह्मपुत्र' में लगी आग की जानकारी दी।

बता दें कि भारतीय नौसेना के बहुउद्देशीय युद्धपोत ‘आईएनएस ब्रह्मपुत्र' में 21 जुलाई की शाम उस समय आग लग गई थी, जब नौसेना के मुंबई स्थित पोतगाह में उसकी मरम्मत की जा रही थी।जहाज के चालक दल ने अग्निशमनकर्मियों की मदद से 22 जुलाई सुबह तक आग पर काबू पा लिया।'' सोमवार को दोपहर जहाज एक ओर (बंदरगाह की ओर) झुक गया। तमाम कोशिशों के बावजूद जहाज को सीधा नहीं किया जा सका। जहाज अपने ‘बर्थ' (लंगर) के पास और भी अधिक झुकता जा रहा है और वर्तमान में एक तरफ टिका हुआ है। एक कनिष्ठ नाविक को छोड़कर सभी कर्मियों का पता लगा लिया गया है और लापता नाविक की तलाश जारी है। भारतीय नौसेना ने हादसे की जांच के लिए आदेश दे दिए हैं।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News